HomeCMधामी सरकार के प्रयासों से एम्स ऋषिकेश में स्थानीय मरीजों को बड़ी...

धामी सरकार के प्रयासों से एम्स ऋषिकेश में स्थानीय मरीजों को बड़ी सौगात, स्थानीय निवासियों के लिए खुला नया रजिस्ट्रेशन और बिलिंग काउंटर, अब नहीं लगना होगा लंबी लाइनों में

धामी सरकार: उत्तराखंड के मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एम्स ऋषिकेश ने एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान में अब उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों के लिए एक अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर की शुरुआत की गई है। इस विशेष काउंटर के माध्यम से राज्य के मरीजों को रोगी पंजीकरण और बिलिंग जैसी प्रक्रियाओं में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उन्हें लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किया उद्घाटन
बुधवार को अस्पताल परिसर के भू-तल पर स्थित पंजीकरण क्षेत्र में इस नए काउंटर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रिबन काटकर इस सेवा का शुभारंभ किया।

स्थानीय मरीजों की सहूलियत के लिए उठाया कदम
इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि इस नए काउंटर के संचालन से उत्तराखंड के दूर-दराज और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को पंजीकरण संबंधी कार्यों में विशेष सहूलियत मिलेगी। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि एम्स में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी समय इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने एम्स प्रशासन से उत्तराखंड वासियों के लिए एक अतिरिक्त और समर्पित काउंटर खोलने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस त्वरित निर्णय के लिए संस्थान के निदेशक और संपूर्ण एम्स प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य रहे उपस्थित
इस विशेष काउंटर के उद्घाटन के दौरान एम्स के उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार, डॉ. विकास पंवार, पीआरओ डॉ. संदीप कुमार सिंह, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चंद्र सिंह, पीपीएस विनीत कुमार और विश्वजीत कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments