Homeउत्तराखंडऋषिकेश में रिश्तों का कत्ल: बहस हुई तो मां के माथे पर...

ऋषिकेश में रिश्तों का कत्ल: बहस हुई तो मां के माथे पर सटा दिया तमंचा, अस्पताल पहुंचाकर रोने लगा कलयुगी बेटा

अजय सिंह
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र (ए ब्लॉक, गली नंबर 3) में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी ही बुजुर्ग मां पर 12 बोर के तमंचे से गोली चला दी। लहूलुहान हालत में मां को खुद अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कहासुनी के बाद मारी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को 32 वर्षीय सुमित गौड़ का अपनी 63 वर्षीय माता उषा देवी गौड़ से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि सुमित ने घर में रखे अवैध तमंचे से मां पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे उषा देवी के माथे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

खुद लेकर पहुंचा AIIMS, हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद आरोपी सुमित अपनी घायल मां को लेकर खुद ही ऋषिकेश एम्स (AIIMS) अस्पताल पहुंचा, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका आपातकालीन उपचार कर रही है। फिलहाल पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम तुरंत मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आरोपी सुमित गौड़ को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में पीड़िता के बड़े बेटे अमित गौड़ (निवासी माजरी ग्रांट, डोईवाला) की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments