Homeउत्तराखंडएक्शन मोड में सतपाल महाराज: बीरोंखाल दौरे पर सुनी जनसमस्याएं, क्षेत्र को...

एक्शन मोड में सतपाल महाराज: बीरोंखाल दौरे पर सुनी जनसमस्याएं, क्षेत्र को दिया करोड़ों का विकास पैकेज

अजय सिंह
पौड़ी (उत्तराखंड)।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा है कि ‘सेवा पखवाड़ा’ महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सरकार और आम जनता के बीच अटूट विश्वास का सेतु है। इसके माध्यम से जहां सरकार अपनी जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारती है, वहीं जनता को भी अपनी समस्याओं को सीधे शासन के समक्ष रखने का सुअवसर मिलता है।

अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोंखाल के विभिन्न क्षेत्रों (भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल और कमलिया वल्ला) का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘सशक्त मंडल, सशक्त संगठन’ अभियान के तहत आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया और क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।

करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा
क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बीरोंखाल विकासखंड को 3 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इसके अंतर्गत उन्होंने निम्नलिखित मुख्य कार्यों का शिलान्यास किया:
आरसीसी सेतु निर्माण: ₹2.71 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘भगवती तलिया-कमलिया’ 5 किमी मोटर मार्ग पर आरसीसी सेतु का निर्माण।
सड़क सुधारीकरण: ₹39.18 लाख की लागत से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य।
पंचायत भवन: ग्राम पंचायत कैलाड़ में ₹10 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक पंचायत भवन का शिलान्यास।

बुनियादी ढांचे और पेयजल पर विशेष ध्यान
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र में चल रही प्रमुख पेयजल और सिंचाई पंपिंग योजनाओं का विशेष उल्लेख किया, जिनमें भूमियाखांडा-किंगोड़ीधार, डांडा नागराजा, वेदीखाल, बरसुण्डा देवता, भैरोंगढ़ी, जूनीसेरा चौबट्टाखाल और हलूणी पेयजल योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक स्वराज बौखण्डी, प्रधान विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी सहित एसडीएम कृष्ण कुमार त्रिपाठी व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments