HomeCMसीएम धामी का त्वरित एक्शन: जन-जन की सरकार' शिविर में तुरंत हुआ...

सीएम धामी का त्वरित एक्शन: जन-जन की सरकार’ शिविर में तुरंत हुआ एक्शन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला को दिलाई सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने बबली गुप्ता को सौंपी सिलाई मशीन

सीएम धामी का त्वरित एक्शन: सीएम धामी के त्वरित एक्शन का ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब उत्तराखंड के सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का त्वरित एक्शन देखने को मिला। सेवा, सुशासन एवं समर्पण को समर्पित इस शिविर में मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसी दौरान एक महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उनकी समस्या का समाधान कर दिया।

आजीविका के लिए मांगी सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री ने तुरंत लिया संज्ञान
शिविर के दौरान सहसपुर की स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे जूट बैग बनाकर अपने परिवार की आजीविका चलाना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके पास सिलाई मशीन नहीं है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता और महिला के स्वरोजगार के प्रति जज्बे को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने शाम को ही सौंप दी सिलाई मशीन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रशासन ने बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू की। अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री बंशीधर तिवारी के कुशल समन्वय से उसी दिन शाम को श्रीमती बबली गुप्ता को नई सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। सरकारी तंत्र की इस त्वरित कार्यप्रणाली के कारण महिला को जूट बैग निर्माण के माध्यम से अपने स्वरोजगार को सुदृढ़ करने में बड़ी मदद मिलेगी।

पीड़ित महिला ने जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपर सचिव बंशीधर तिवारी का आभार
शाम को ही सिलाई मशीन प्राप्त होने पर श्रीमती बबली गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी और अपर सचिव बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त किया। बबली गुप्ता ने कहा कि सरकार की इस त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई ने उनके आत्मनिर्भर बनने की राह को बेहद आसान कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments