Homeउत्तराखंडSSP श्वेता चौबे का कड़ा एक्शन - हजारों किमी दूर बेंगलुरु से...

SSP श्वेता चौबे का कड़ा एक्शन – हजारों किमी दूर बेंगलुरु से धोखाधड़ी का शातिर आरोपी गिरफ्तार

SSP श्वेता चौबे: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कड़े रुख और कुशल निर्देशन में टिहरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए देवप्रयाग पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी इनपुट की मदद से, हजारों किलोमीटर दूर कर्नाटक के बेंगलुरु में छिपे एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी
मामला देवप्रयाग कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 40/2025 (धारा 420/504 भा.द.वि.) से जुड़ा है। इसमें वांछित अभियुक्त जगबीर नाथ (उम्र 35 वर्ष, पुत्र बलवीर नाथ), निवासी ग्राम कैन्थौगी बनचौरा, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

बेंगलुरु में एक सप्ताह तक चला गुप्त ऑपरेशन
अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में देवप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन बेंगलुरु में ट्रेस हुई। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की टीम ने बेंगलुरु पहुंचकर लगातार एक सप्ताह तक कैंप किया और स्थानीय स्तर पर रेकी की।
सटीक सूचना और कड़ी मशक्कत के बाद, टीम ने बेंगलुरु के थाना कोरमंगला क्षेत्र स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास दबिश देकर 28 जून 2026 को आरोपी को कानूनन हिरासत में ले लिया।

कोर्ट ने भेजा जेल, अपराधियों को सख्त संदेश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत बेंगलुरु की स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की और आरोपी को टिहरी गढ़वाल लाया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद कोर्ट ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया है।
इस सफल ऑपरेशन के माध्यम से टिहरी पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध कर कानून से बचने के लिए राज्य बदल लेना भी उन्हें सलाखों के पीछे जाने से नहीं बचा पाएगा।

कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम:
वरिष्ठ उप-निरीक्षक अरुण त्यागी – कोतवाली देवप्रयाग
हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह – कोतवाली देवप्रयाग
अपर उप-निरीक्षक सुंदर – सर्विलांस टीम (CIU टिहरी गढ़वाल)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments